बांग्लादेश को लगा झटका,गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
(India)

कोरोना के कारण क्वारंटाइन नियमों के मद्देनजर वह पहले से ही अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ मौजूद थे। बांग्लादेश के गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन कमर में दर्द की वजह से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है।सैफुद्दीन 2 दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में भी उतरे थे. हालांकि, इस मैच में इस गेंदबाज का प्रदर्शन फीका रहा था. सैफुद्दीन ने 3 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट ही हासिल किया था. इस मैच में ऑलराउंडर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था.टीम के अधिकारियों के मुताबिक सैफुद्दीन ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में कमर के बाएं हिस्से में दर्द के बारे में बताया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।