देश के स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल
(India)
देश के स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में पेस ने टीएमसी का हाथ थामा. इस कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि टेनिस स्टार लिएंडर पेस उनके छोटे भाई जैसे हैं. ममता ने कहा, ‘यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हो गए हैं. मैं बहुत खुश हूं. वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं. मैं उन्हें तब से जानती हूं जब मैं युवा मंत्री थी और वह बहुत छोटे थे.’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।