विराट ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में हजार रन पूरा करने के लिए 30 पारियां खेली थीं, वहीं बाबर ने इतने रन बनाने के लिए उनसे चार पारियां कम खेलीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नंबर आता है, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन बनाने के लिए क्रमश:31, 32 और 36 पारियां लीं हैं।यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। टीम अफगानिस्तान से पहले न्यूजीलैंड और टीम इंडिया जैसी मजबूत टीमों को भी मात दे चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत में कप्तान बाबर ने अहम भूमिका निभाई और 47 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।