राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास
(India) न्यूजीलैंड टीम को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात से भारत आ गई है.विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज है. इस सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं और केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है. राहुल द्रविड़ इस सीरीज़ से ही टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे. द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरूआत 17 नवंबर को होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।