12 दिसंबर को दिल्ली की जगह जयपुर में होगी कांग्रेस की महंगाई रैली, विद्याधरनगर या मानसरोवर में होगा आयोजन
(India) edited by---kritika


दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस बात से इनकार किया था कि कांग्रेस को 12 दिसंबर को द्वारका में कोई रैली आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली से डरी हुई है और इसी वजह से उसे रैली की अनुमति नहीं दी गई। द्वारका की इस रैली को कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता संबोधित करने वाली थे। अब कांग्रेस ने इस रैली के लिए राजस्थान का रुख किया है जहां उसकी ही सरकार है।
कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ 'रैली'
दिल्ली में कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ' रैली को नहीं मिली अनुमति
प्रशासन ने खारिज कर दी कांग्रेस की अनुमति
कांग्रेस रैली को जयपुर में कराने का लिया गया निर्णय
दिल्ली रैली की अनुमति नहीं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान
मोदी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर दवाब बनाकर रैली की अनुमति कराई रद्द
आलाकमान ने एक बार फिर सीएम गहलोत पर जताया भरोसा
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम या फिर मानसरोवर में होगी रैली
3 दिसंबर को होगा अंतिम निर्णय
सीएम गहलोत, प्रदेश प्रभारी माकन, संगठन महासचिव वेणुगोपाल और डोटासरा लेंगे जायजा
रैली स्थलों का 3 दिसंबर को लेंगे जायजा
उसके बाद तय होगा रैली स्थल
 

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।