अमेरिका के तीसरे राज्य न्यूयार्क में भी ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है.यहां इस नए कोविड-19 वैरिएंट के पांच मामलों की पुष्टि की गई है.ये जानकारी यूएस मीडिया ने गवर्नर कैथी होचुल के हवाले से दी है. इससे पहले मिनेसोटा में इसी वैरिएंट से संक्रमित शख्स का पता चला जो हाल में ही न्यूयार्क सिटी में दो दिनों के कंवेंशन में शामिल हो लौटा है.बता दें कि वो शख्स कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका है.अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में वैक्सीनेशन सेंटरों के शुरुआत को लेकर अहम एलान किया है..... राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, 'आज मैं देश भर में सैंकड़ों फैमिली वैक्सीनेशन क्लिनिक के शुरुआत की घोषणा कर रहा हूं. इन सभी क्लिनिक में पूरे परिवार के वैक्सीनेशन की सुविधा होगी।' साथ ही व्यस्कों के लिए बूस्टर और बच्चों के लिए भी वैक्सीन की सुविधा होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।