(India)
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से दुनियाभर में दहशत का माहौल बना हुआ। कई देश ने अफ्रीका से आने वाली सभी फलाइटों पर रोक लगा दी हैं। हालांकि भारत में भी इसके 2 मरीज मिले से हड़कंप मचा हुआ हैं. इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौर पर जाएगी। इसकी पु्ष्टि बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के कुछ दिन बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय मैच मैच और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का आगाज टेस्ट सीरीज के होगा। जिसका पहला मैच 17 दिेसंबर से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
ऐसे में भारत का साउथ अफ्रीका टूर खतरे में लग रहा था। लेकिन अब बीसीसीआई का कहना है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा बनाया गया बायो बबल खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।