4 दिसंबर तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एक महत्वकांक्षी ‘आउटरीच कार्यक्रम’ लांच किया जो भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को स्कूल के बच्चों से जोड़ता है।इस मौके पर नीरज ने 75 स्कूलों के छात्रों से मुलाकात की। अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल में आयोजित इस मुलाकात के दौरान उन्होंने संतुलित आहार, फिटनेस और खेलों पर बातचीत की।नीरज ने छात्रों के साथ कई खेल भी खेले और उन्हें भाला फेंकने के लिये गुर भी दिये।उन्होंने बच्चों के उत्सुक सवालों का जवाब भी दिया। जब बच्चों ने उनसे पसंदीदा भोजन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह कैसे सब्जियों की बिरयानी बनाना पसंद करते थे और इसे चटपटा नहीं बनाकर दही के साथ खाते थेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये ‘आउटरीच’ कार्यक्रम में सभी ओलंपियन और पैरालंपियन दो साल में 75 स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और युवाओं को ‘संतुलित आहार’ और फिटनेस गतिविधियों में शामिल होने के लिये प्रेरित करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।