भारत-रूस 2+2 डायलॉग:AK-203 असाल्ट राइफल को भारत में बनाने पर मुहर, राजनाथ की रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात
(India)
edited by-kritika
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की. दोनों देशों के रक्षा मंत्री के बीच यह बैठक नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है. जानकारी के मुताबिक जिन मुद्दों पर चर्चा की गई है, उनमें- पांचों एस-400 मिसाइल की समय से सप्लाई सुनिश्चित करना और आने वाले दो एस-400 की तैनाती में रूस द्वारा मदद को प्रभावी तरीके से पहुंचाना आदि शामिल हैं...इसके अलावा, एके 203 डील को अंतिम रूप देने को लेकर भी बातचीत की गई. बैठक के बाद राजनाथ सिंह और सर्गेई शोइगु ने भारत और रूस के बीच हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।