बीजेपी और संयुक्त अकाली दल के साथ चुनाव लड़ेंगे कैप्टन,बोले- किसान मान लें सरकार की बात
(India)

पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने नए पार्टी दफ्तर से बड़ा ऐलान किया है.उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनकी बातचीत हो गई है और जल्द ही सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर पिक्चर क्लियर होगी.साथ ही उन्होंने कहा, दो पार्टियों के साथ सीट अरेंजमेंट पर बात हो रही है.कैप्टन ने अपने दफ्तर से प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की मेंबरशिप ड्राइव शुरू हो चुकी है. जल्द ही जिलों और सब डिविजन में भी पार्टी का संगठन शुरू होगा.किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने खुलकर बात की.कैप्टन ने कहा कि ‘मैंने किसानों से अपील की है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है. मैंने तो किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी.लेकिन हरियाणा और अन्य राज्यों ने कुछ नहीं किया.केंद्रीय मंत्री तोमर ने पार्लियामेंट में एमएसपी को लेकर गारंटी दी है.उसे किसानों को मान लेना चाहिए.कैप्टन ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा की अकाली दल के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे.बीजेपी के साथ भी हमारी बातचीत हो गई है और जल्द ही सीट अरेंजमेंट पर बात होगी.किसी भी पार्टी के मजबूत कैंडिडेट को हम सब मिलकर सपोर्ट करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।