सांसदों के निलंबन पर घमासान,राहुल बोले- पीएम सदन में नहीं आते,बहस से बच रही सरकार,विपक्ष को चुप कराने की हो रही कोशिश
(India)
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है.राज्यसभा में आज भी 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया. इस मामले पर विपक्षी नेताओं ने आज गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकाला.इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी विरोध के तौर पर काले कपड़े पहनकर शामिल हुए.राहुल ने कहा कि सरकार विपक्ष को सवाल उठाने नहीं दे रही है.प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं.ये लोकतंत्र को चलाने का सही तरीका नहीं है.ये लोकतंत्र की हत्या है. सांसद करीब 2 हफ्ते से निलंबित हैं वो लगातार धरने पर बैठे हैं.उनकी बात नहीं सुनी जा रही है.
संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक की.जिसमें 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर आगे के लिए प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।