कप्तानी और कलह पर विराट का क्लीन स्वीप,वनडे की कप्तानी चाहता था,रोहित से टकराव नहीं
(India)

विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलने को लेकर लग रहे तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। कोहली ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मैं वनडे टीम में खेलने को लेकर हमेशा तैयार हूं। कोहली ने कहा कि टेस्ट टीम के चयन के बाद सेलेक्टर्स ने मुझसे कहा कि आपको वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। कोहली ने आगे कहा कि टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका खुद का था। कोहली ने कहा कि कप्तानी छोड़ने से पहले मैनें बीसीसीआई को सारी जानकारी दी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की कमी खलेगी। कोहली ने सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहा हूं। मेरे और रोहित के बीच में कोई समस्या नहीं है, दो साल से स्पष्ट कर रहा हूं। अब मैं थक गया हूं।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।