पाकिस्तान के कराची शहर की एक बिल्डिंग में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 12 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। कई लोग घायल हैं। कराची प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। SHO जफर अली शाह ने बताया कि ब्लास्ट एक निजी बैंक के नीचे नाले में हुआ। धमाके में बैंक की बिल्डिंग तबाह हो गई। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंचा है।केरल के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को आग लग गई। इस हादसे में अब तक किसी के मरने की खबर नहीं है। मेडिकल कॉलेज के पीछे लगे कूड़े के ढेर की सफाई करते वक्त उसमें आग लग गई। कॉलेज स्टॉफ समय रहते वहां से निकल गया था। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने की कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोट्स में बताया गया है कि सफाई कर्मचारियों के पास मौजूद बैग आग की चपेट में आ गए। कर्मचारियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।