भाजपा सांसद वरुण गांधी किसानों व महंगाई के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। अब उन्होंने रात में कर्फ्यू लगाने और दिन में नेताओं द्वारा लाखों लोगों की भीड़ बुलाकर रैलियां करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है या चुनावी शक्ति प्रदर्शन।
राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।