टीम इंडिया के कप्तान विराट ऑनफील्ड अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं।सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब नई गेंद नहीं मिलने पर विराट कोहली को गुस्सा आ गया। विराट का यह गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 94 रनों तक चार विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 211 रनों की दरकार है, जबकि टीम इंडिया जीत से अब छह विकेट दूर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।