अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे सौरव गांगुली,कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में उन्हें किया गया था भर्ती
(India)



भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था और वे अगले दो सप्ताह तक घर में पृथकवास पर रहेंगे। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि यह पूर्व कप्तान चिकित्सकों की देखरेख में घर में पृथकवास पर रहेंगे.और वह कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित नहीं थे। अस्पताल के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘‘हमने आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। उन्हें अगले एक पखवाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में घर में ही रहना होगा। उसके बाद आगे के उपचार पर फैसला किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।