टीम इंडिया का प्रदर्शन जोहानिसबर्ग टेस्ट के पहला दिन रहा निराशाजनक,अश्विन ने कहा कैसे टेस्ट में वापसी करेगी टीम इंडिया
(India) टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि भले ही मेहमान टीम पहली पारी में 202 रन ही बना सकी, लेकिन अभी भी मैच में वापसी कर सकते है। जोहानिसबर्ग टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। वहीं विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने भारत की ओर से 46 रनों की पारी खेली।'सेंचुरियन टेस्ट 113 रनों से जीतने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन जोहानिसबर्ग टेस्ट के पहले दिन निराशाजनक रहा। विराट कोहली बैक में दिक्कत के चलते नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम इंडिया महज 202 रनों पर सिमट गई। राहुल ने 50 और आर अश्विन ने 46 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं खेल पाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।