5 State Poll Dates 2022:देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान,10 मार्च को होगी मतगणना
(India)


चुनाव आयोग आज शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है. इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं.यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव, 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 जनवरी को चौथे चरण का चुनाव, वहीं 27 फरवरी को 5वें चरण का चुनाव होगा। इसके अलाव छठे चरण का मतदान तीन मार्च और आखिरी और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।
उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण मेें चुनाव होंगे। 14 फरवरी को इन तीनों राज्यों में वोटिंग होंगी।मणिपुर में 27 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा, वहीं तीन मार्च को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी।चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रचार डिजिटल, वर्चुअल के जरिए करें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।