कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीसीसीआई आईपीएल को लेकर प्लान बी बना रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर अप्रैल तक कोरोना के केस इसी तरह बढ़ते रहे तो आईपीएल -15 का आयोजन साउथ अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है। भारत में कोरोना के बढ़ते केस के कारण ही आईपीएल के पिछले दो सीजन का आयोजन यूएई में किया गया था। आईपीएल 2021 का पहला हाफ भारत में तो वहीं, सीजन का दूसरा हाफ यूएई में खेला गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।