UP Assembly Election: कांग्रेस ने यूपी के युवाओं के लिए जारी किया यूथ मेनिफेस्टो,20 लाख नौकरियों का वादा
(India) यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी किया....राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है... इसलिए ये विधान बनाया है। युवा वहां क्वालिफाइड है, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती। हमारा यह प्रयास है कि नौजवानों की समस्याओं को सुलझाया जाए। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे। कड़ाई से पालन करेंगे। पेपर लीक को रोका जाएगा। प्रियंका ने कहा कि यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली है। युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।