समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी,56 प्रत्याशियों में दारासिंह को घोसी सीट से टिकट
(India)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें पूर्वांचल की भी कई सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो गये हैं, लेकिन अभी तक लखनऊ की सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। योगी सरकार से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले दारासिंह चौहान को मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र से लड़ेंगे। चौधरी इसी सीट से पिछला चुनाव भी जीते थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।