राजस्थान में मौसम ने ली करवट, 4 डिग्री तक गिरा पारा, बढ़ी ठंड
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान में गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने और बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहले आज राज्य के मौसम में बदलाव हुआ। बीती रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। करौली, चूरू, सीकर में बीती रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर गया।
गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में देर रात से हल्की सर्द हवा भी चलनी शुरू हो गई। अलवर, फतेहपुर, चूरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, पिलानी और भीलवाड़ा में तापमान लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दो-तीन सर्दी का असर फिर बढ़ सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।