वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए
(India) भारत (India)और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अहमदाबाद पहुंचने पर सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन तीन खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के 5 सदस्य भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों ने इसे लेकर एक बैठक की, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को कुछ दिनों के लिए टालने को लेकर चर्चा की गई। अभी तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।