प्रदेश के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में आज मौसम साफ है। जयपुर में सुबह से धूप निकलने के साथ ही सर्द हवा चल रही है। हालांकि उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, करौली, फतेहपुर समेत अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर आज अलवर, दौसा, भरतपुर जिलों में भी देखने को मिल सकता है, जहां बादल छा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।