सीएम योगी ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड
(Lucknow, Lucknow) यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुके राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से मतदाताओं को आकर्षित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस बीच आज सीएम योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ में अपनी सरकार का पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं।
विभिन्‍न प्रकार के अपराधों में उल्‍लेखनीय कमी आई। डेढ़ सौ से ज्‍यादा अपराधी मुठभेड़ में मारे गए और साढ़े तीन हजार से ज्‍यादा अपराधी घायल हुए। पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम ने बसपा और सपा के कार्यकाल में हुए दंगों के आंकड़े पेश किए और कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अराजकता का शिकार था। पुलिस का इस्‍तेमाल व्‍यक्तिगत स्‍वार्थों की पूर्ति के लिए किया जाता था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।