महिला क्रिकेटरों के लिए भी होगी IPL
(India) आईपीएल के 15वें सीजन से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा ऐलान किया है.अब तक आईपीएल केवल पुरुष क्रिकेटर ही खेलते थे लेकिन अब बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों के लिए भी आईपीएल जैसी इवेंट शुरू करने पर विचार कर रही है.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय बोर्ड लगातार इस मुद्द पर चर्चा कर रहा है और अगले कुछ महीनों में वह इस पर फैसला ले सकता है.ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग और इंग्लैंड की महिला सुपर लीग की सफलताओं के बावजूद क्रिकेट के सबसे बड़े मार्केट भारत में महिला टी20 लीग न होने के कारण बीसीसीआई पर सवाल उठ रहे थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।