पांचवीं बार दुनिया जीतने उतरेगा यंगिस्तान,अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया अब तक चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में जिस अंदाज में खेल रही है,,, ऐसे में टीम का पांचवी बार वर्ल्ड कप जीतना कोई मुश्किल नहीं लग रहा। दूसरी ओर इंग्लैंड भी कमाल की फॉर्म में है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। इंग्लैंड 1998 की चैंपियन है। यह मैच वेस्ट इंडिज के एटिंगा स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।