उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे. अमित शाह सोमवार दोपहर 2.30 बजे राज्यसभा में और लोकसभा में शाम 5 बजे अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे. इतना ही नहीं, दोनों सदनों को महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया जाएगा. सुर साम्राज्ञी मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया था...ओवैसी की कार पर मेरठ के एक टोल प्लाजा पर तीन-चार राउंड फायरिंग हुई. एक बयान में ओवैसी ने बताया कि वह पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के सिलसिले में कार्यक्रम में भाग लेकर मेरठ की तरफ से लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास शाम करीब छह बजे उनकी कार पर गोली चलाई गई. हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने लोकसभा में दावा किया कि दो लोगों ने रैकी की थी और उन्हें पता था कि वह मेरठ की तरफ से आ रहे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।