(India)
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया..... इस दौरान उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मॉरिस पायने से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की...... बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से सीमाओं को खोलने के फैसले का स्वागत करता हूं.... जिससे उन लोगों की मदद मिलेगी जो भारत में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं... जयशंकर ने कहा कि चीन की ओर से 2020 में सीमा पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती न करने के लिखित समझौतों की अवहेलना के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई.... जब एक बड़ा देश लिखित प्रतिबद्धताओं की अवहेलना करता है, तो यह पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।