केंद्रीय गृह मंत्री शाह का कानपुर में रोड शो,औरैया में भी हुंकार,कहा-अखिलेश की सरकार में कट्टे और छर्रे बनते थे
(India)


उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. गृह मंत्री अमित शाह कानपुर की जनता के बीच पहुंचे. अमित शाह ने कानपुर में एक रोड शो किया. इस दौरान वहां बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही. हाथों में बीजेपी का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कानपुर के आर्यनगर में घर-घर संपर्क के दौरान बीजेपी के लिए वोट मांगे...कानपुर के बजरिया चौराहे पर रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए. वहीं पुष्प वर्षा कर अमित शाह का शानदार स्वागत किया गया. घर-घर संपर्क अभियान के जरिए कानपुर की जनता से बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोटिंग की अपील की गई. वहीं रथ पर सवार अमित शाह ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया. रोड शो के दौरान हाथों में पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।