आईपीएल 2022- केकेआर का कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर का आया रिएक्शन
(DELHI, DELHI) केकेआर का कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर का आया रिएक्शन, आईपीएल में दो बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2022 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। केकेआर की टीम ने आईपीएल नीलामी में श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था और अब फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर अय्यर को कप्तान बनाए जाने की घोषणा भी कर दी है। वहीं टीम का कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर काफी खुश हैं और उन्होंने केकेआर के मालिकों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया है।

केकेआर की कप्तानी स्वीकार करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, केकेआर जैसी प्रतष्ठिति टीम का नेतृत्व करने का मौका पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक टूर्नामेंट के रूप में आईपीएल विभन्नि देशों और संस्कृतियों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाता है और मैं प्रतिभाशाली व्यक्तियों के इस बड़े समूह का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।