रूस की मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस समर्थकों पर बरसाए बम
(India) रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में अब नया मोड़ आता दिख रहा है। रूस की मीडिया ने दावा किया है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों पर यूक्रेन की सेना ने ग्रेनेड और मोर्टार से हमले किए हैं जो समझौतों का उल्‍लंघन है। रूस की स्‍पुतनिक समाचार वेबसाइट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वी इलाके में स्थित स्‍वघोषित लुगांस्‍क पीपुल्‍स रिपब्लिक में गुरुवार को चार जगहों पर मोर्टार गोले और ग्रेनेड से हमला किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।