ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच ने पहली बार आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर बयान दिया
(DELHI, DELHI) ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच ने पहली बार आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर बयान दिया है। फिंच का कहना है कि अगर उन्हें अभी भी मौका मिलता है तो उन्हें अच्छा लगेगा। 85 आईपीएल मैचों में आठ फ्रेंचाइजियों के लिए उन्होंने 25.71 की औसत से 2005 रन बनाए, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं।
आरोन फिंच ने सेन रेडियो से बात करते हुए कहा, मुझे खेलना अच्छा लगता, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन भारतीय फ्रेंचाइजियों के लिए उन्हें खरीदना मुश्किल था, क्योंकि वहां बहुत सारे शीर्ष क्रम के खिलाड़ी हैं, जो वास्तव में अच्छा काम कर सकते हैं। दुनिया भर में बहुत सारी टीमों में जो कमी है, चाहे वह घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय, वह नंबर पांच, छह, सात, वास्तविक पावर हिटर खिलाड़ी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।