UP Election: समाजवादी पार्टी के मजबूत किले के तौर पर माने जाने वाले मैनपुरी के करहल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरने की कोशिशों मेंं भारतीय जनता पार्टी
(Mainpuri, Mainpuri) समाजवादी पार्टी के मजबूत किले के तौर पर माने जाने वाले मैनपुरी के करहल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरने की कोशिशों मेंं भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से लगी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपने पिता मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह यादव की सीट से पहली दफा विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव की मजबूत घेराबंदी भाजपा की सपा के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की रणनीति का एक अहम हिस्सा हो सकता है

इतना ही नहीं करहल में राजनीति के चाणक्य कहे जाने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ समेत अन्य नेताओं ने ताबड़तोड़ जनसभा कर सपा मुखिया को करहल में प्रचार करने के लिये लौटने पर विवश किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।