कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी उम्मीदवारों के लिए किया रोड शो
(India)


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया।
जैसे ही प्रियंका गांधी का काफिला चिनहट इलाके से सड़कों पर निकला, उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनका हौंसला बढ़ाया। कई युवकों को टी-शर्ट पहने देखा गया, जिस पर प्रियंका की तस्वीर छपी हुई थी। रोड शो के पहले चरण के दौरान बख्शी का तालाब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका के साथ थीं। लखनऊ में 23 फरवरी को मतदान होना है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।