यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट आज भरेगी उड़ान
(India) यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया आज से भारत-यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी. अन्य दो उड़ानें 24 और 26 फरवरी के लिए निर्धारित हैं. उड़ानें बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगी और बुकिंग एयर इंडिया के बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली हैं. यूक्रने में बढ़ रहे तनाव के बीच यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत के नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में भी रहते और पढ़ते हैं. उन भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।