महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार
(India) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) को गिरफ्तार किया है. एनसीपी नेता नवाब मलिक से ईडी ने सुबह पूछताछ शुरू की थी. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में थे, उन्होंने एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे. मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।