लॉरेन डाउन अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण महिला वनडे वर्ल्ड कप से हुईं बाहर
(India) न्यूजीलैंड की बल्लेबाज लॉरेन डाउन भारत के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण स्वदेश में होने वाले आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप में नहीं खेल पाएंगी। डाउन की जगह जॉर्जिया प्लिमर लेंगी जो घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन ब्लेज की ओर से खेलती हैं।

आकलैंड की तेज गेंदबाज मोली पेनफोल्ड भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगी। मुख्य कोच बॉब कार्टर ने शनिवार को कहा, ''पूरी टीम लॉरेन के लिए निराश है। वह टीम की काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और यह कहना उचित होगा कि जब उनके टीम से बाहर होने की खबर आई तो टीम काफी भावुक हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।