यूक्रेन में तिरंगा लेकर पाकिस्तानी भी बचा रहे जान,लौटे छात्र ने बताए हालात
(India)

यूक्रेन में तिरंगे के साए में आकर पाकि‍स्‍तानी छात्र भी अपनी जान बचा रहे हैं। कई पाकिस्‍तानी भारतीय झंडा लगे वाहनों में चढ़ कर यूक्रेन बार्डर तक पहुंचे। यूक्रेन से बिहार लौटे एक छात्र राशिद इरफानी ने वहां के हालात बयां करते हुए बताया कि उन्‍होंने कई पाकिस्‍तानी छात्रों को जान बचाने के लिए भारतीय झंडा लगे वाहनों में सवार होते देखा।हाल में एक यूक्रेन से सकरी लौटे एमबीबीएस छात्र ने बताया कि यूक्रेन में छात्र-छात्राएं बंकरों में रह रहे हैं और जीवित रहने के लिए रोज ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि छात्रों को पानी के लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। खाने-पीने के सामान के लिए भी बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रात में आकाश से बम और मिसाइलों की बारिश हो रही है तो दिन भर बड़े विशालकाय टैंक सड़कों पर घूम रहे हैं। रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना कीव और खरकीव से भारतीय छात्रों को निकालने में पूरी मदद कर रही है लेकिन यूक्रेन ने भारतीयों को बंधक बनाया हुआ है। हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।