(India)
युक्रेन पर रूसी सेना के हमलों के बाद अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) ने बड़ा फैसला किया है. अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने शीतकालीन पैरालंपिक (Beijing 2022 Paralympics) में रूस और बेलारूस के एथलीटों पर बैन लगा दिया है. आईपीसी ने 24 घंटे के अंदर अपना फैसला बदला, क्योंकि इससे पहले बुधवार को उसने कहा था कि खेलों में रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को तटस्थ खिलाड़ियों के रूप भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें वे अपने देश के नाम और ध्वज का उपयोग नहीं कर सकते थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।