(India)
मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट विराट कोहली के साथ साथ हनुमा विहारी के लिए भी बेहद खास है. पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट है तो वहीं हनुमा विहारी का भी यह 100वां मुकाबला है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने 100वें मैच में हनुमा विहारी ने 128 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली. उन्होंने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने शानदार धैर्य का नमूना पेश किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।