यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन के चार शहरों में सीजफायर का एलान
(India) रूस की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. हालांकि, यूक्रेन के चार शहरों में सीजफायर का एलान किया गया है. जिन शहरों में सीजफायर की घोषणा की गई है उनमें कीव, खारकीव, सुमी और मारियूपोल शामिल है. दोपहर साढ़े 12 बजे से सीजफायर का एलान किया गया है. फ्रांस के कहने पर रूस की तरफ से यह कदम उठाया है.

दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की आज बातचीत होगी. इधर, कुछ देर बाद पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीपुर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात करने जा रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।