(India)
शेन वॉर्न को याद करते हुए रिकी पोंटिंग कहते हैं, 'मैं यह सोचकर सोने के लिए गया था कि मुझे सुबह अपनी बेटियों को नेटबॉल के लिए ले जाना है, लेकिन जब जागा तो सबकुछ बदल चुका था. दुनिया के अन्य लोगों की तरह मैं भी इस खबर को सुनने के बाद चौंक गया था. शेन वॉर्न की बीते शुक्रवार को थाईलैंड में मौत हो गई थी. उनकी उम्र केवल 52 साल थी और उनकी अचानक मौत की खबर के बाद पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था. अब थाईलैंड पुलिस ने शेन वॉर्न की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है. थाईलैंड पुलिस को विला की तलाशी करते हुए शेन वॉर्न के कमरे के फर्श और तौलियों पर ‘खून के धब्बे’ मिले थे, जहां छुट्टियां मनाने गये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आखिरी सांस ली थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।