यूपी में मतगणना से पहले बढ़ी नेताओं के दिलों की धड़कने,कल होगी वोटों की गिनती,चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारियां
(India)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के साथ ही सात मार्च को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को दस मार्च का बेसब्री से इंतजार है.... जब वोटों की गिनती होगी..... यूपी में सात चरणों में वोटिंग आयोजित की गई थी..... चुनाव आयोग के अनुसार 10 मार्च, गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी....माना जा रहा है कि सुबह नौ बजे तक रुझान आने लगेंगे और दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी....... चुनाव आयोग ने प्रदेश में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली है...... भारी संख्या में सुरक्षाबलों को लगाया गया है ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।