पंजाब में चला आप का सियासी वैक्यूम क्लिनर,चन्नी, सिद्धू, अमरिंदर, प्रकाश और सुखबीर हुए धराशाई
(India)

पंजाब विधान सभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में आम आदमी पार्टी का बहुमत बनते देख पार्टी कार्यकर्ता सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर जश्न मना रहे हैं... भगवंत मान अपनी सीट धूरी से आगे चल रहे हैं...तो वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई दिग्गज पीछे हैं..: पंजाब में आज ईवीएम से आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, बल्कि सुनामी निकली है, जिसमें प्रदेश के बड़े-बड़े दिग्गज बह गए हैं. सूबे के सबसे वरिष्ठ नेता और पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनाव हार गए हैं. पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हार चुके हैं. राज्य के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर पीछे हैं. नतीजों से पहले ज्यादातर एग्जिट पोल ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी जीत का अनुमान जाहिर किया था, जो अब सही साबित हुआ है. दिल्ली में सात साल से सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी को पहली बार एक पूर्ण राज्य में सरकार बनाने का मौका मिलने जा रहा है..

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।