यूपी में भाजपा गठबंधन को मिली 273 सीटें,योगी दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री
(India) यूपी में योगीराज बरकरार रहेगा. बीजेपी को पिछले चुनाव से भले कम सीटें मिलीं..... लेकिन ये बहुमत से फिर भी ज्यादा हैं...... 37 साल में पहली बार कोई पार्टी यूपी में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी.... योगी आदित्यनाथ 71 साल में पहले ऐसे फुल टर्म मुख्यमंत्री हैं..... जो लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेंगे..... सपा दूसरे नंबर की पार्टी बनी.... जश्न लखनऊ से दिल्ली तक मनाया गया..... चुनाव से पहले अखिलेश का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर में हार गए..... टेट पेपर लीक में घिरे योगी के मंत्री सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर की इटवा सीट नहीं जीत पाए..... कैराना में भी भाजपा को हार मिली, यहां सपा के नाहिद हसन जीते.... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को कुशीनगर में हार मिली.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।