UP चुनाव नतीजों पर बवाल - पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने EVM बदलने के एक वायरल ऑडियो के बाद राष्ट्रपति से की संज्ञान की अपील
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) up Election में EVM पर अफसर का ऑडियो वायरल: चुनाव अधिकारी कह रहे- हर बूथ पर EVM बदली गई, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने EVM बदलने के एक वायरल ऑडियो को लेकर सवाल उठाए,राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट लें संज्ञान
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से EVM पर उठ रहे सवाल तेज हो गए हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने EVM बदलने के एक वायरल ऑडियो को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी ने किसी से बात की, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है, ऐसे में सरकार से उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति को पूरी सुरक्षा दी जाए और इस मामले की निष्पक्षता से जांच हो।
जन टीवी इस वायरल ऑडियो की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।