उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद अब विधान परिषद में बहुमत की लड़ाई तेज होगी। चुनावी नतीजे आने के बाद अब उच्च सदन यानी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी दलों ने लामबंदी शुरू कर दी है। 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए 15 मार्च से नामांकन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण के लिए नामांकन 19 मार्च तक किए जा सकेंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे,,, जिसने नामांकन कर लिया है। वह नामांकन मान्य होगा। वहीं दूसरे चरण में छह सीटों के लिए 15 मार्च से 22 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी सीटों पर एक साथ 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 12 अप्रैल को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएंगे। मौजूदा समय में विधान परिषद में सपा का बहुमत है। उच्च सदन में किसका दम रहेगा, यह निचले सदन यानी विधानसभा में पार्टियों के दम खम पर भी निर्भर करता है। आमतौर पर यह चुनाव सत्ता का ही माना जाता है। प्रदेश में अभी 13 अप्रैल तक आचार संहिता लागू रहेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।