अश्विन WTC में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
(India) श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आर. अश्विन ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए। इसके साथ ही अश्विन ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। अश्विन ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने WTC के दोनों सीजन को मिलाकर 100 विकेट पूरे किए। साल 2019-21 में खेले गए पहले सीजन के 14 मैचों में उन्होंने 71 विकेट लिए थे और WTC के मौजूद पीरियड (2021-23) के 7 मैच में अब तक वे 21 विकेट ले चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।