रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह, आरसीपी सिंह, जनरल वीके सिंह जैसे नाम मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं। यह सभी अलग-अलग सेवाओं से आने वाले नौकरशाह हैं। योगी मंत्रिमंडल में भी कुछ प्रशासनिक क्षेत्र से आने वाले चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है। इनमें पूर्व एडीजी असीम अरुण, पूर्व आईएएस एके शर्मा, ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह के नाम शामिल हैं। योगी मंत्रिमंडल पूरी तरह 2024 के रोडमैप को देखते हुए तैयार किए जाने की कवायद चल रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।